मराठी
English

 

 

खुला आसमान क्या है?

  • खुला आसमान का प्रबंधन आर्ट इंडिया फाउंडेशन, एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। Indiaart आर्ट इंडिया फाउंडेशन के लिए ऑनलाइन भागीदार है।
  • खुला आसमान बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच है। खुला आसमान निशुल्क है।
  • खुला आसमान के दो वर्ग हैं - कला और विज्ञान
  • खुला आसमान छात्रों को कलाकृतियों या विचारों के रूप में अपनी मूल रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। ये प्रस्तुति खुला आसमान प्रतियोगिता के लिए हैं। प्रतियोगिता 24 x 7 खुली है, प्रस्तुतिकरण ऑनलाइन है।
  • प्रत्येक शॉर्टलिस्ट वाले बच्चे के लिए एक समर्पित वेब पेज तैयार किया जाता है। यह वेब पेज बिना किसी शुल्क के 3 साल तक प्रबंधित किया जाता है। इस अवधि के दौरान, अल्प सूचि में आने वाले छात्रों को अपनी नई रचनाओं या विचारों को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • अल्प सूचि में आने वाली कलाकृति और विचारों को पदक का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए न्याय-समिति के दूसरे दौर से गुजरना होता है।
  • छात्रों, माता-पिता, शिक्षकों और समुदायों के लिए निशुल्क सामग्री को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना। यह दृश्य कला, प्रदर्शन कला, साहित्य, वास्तुकला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य और सार्वजनिक जीवन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों द्वारा लेखों और वीडियो के रूप में होगा।
  • खुला आसमान, जिसे औपचारिक रूप से अक्टूबर २०१६ में अनावृत किया गया था. पूरे भारत के साथ-साथ अन्य देशों से भी प्रविष्टियां आ रही हैं

 

खुला आसमान बच्चों के लिए नया युग मंच है जो रचनात्मक विचार और नवाचार को प्रोत्साहित करता है। खुला आसमान प्रतियोगिता में भाग लें। अपने डूडल, चित्र, कार्टून, विचार और भी अधिक जमा करें। अल्पसूची में आने वाले बच्चों को स्वयं का एक समर्पित वेब पेज मिलता है। अधिक जानने के लिए, indiaart.khula.aasmaan@gmail.com. पर हमें लिखें। आप +91-9325530547 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं|